स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ इन 5 रोगों को भी भगाता है छुहारा

स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ इन 5 रोगों को भी भगाता है छुहारा

सेहतराग टीम

हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थ खाते हैं। उनमें से एक है छुहारा जो कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल हम सर्दियों में अधिक करते हैं। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए ठंड में इसका इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में गर्मी पैदा होती है जिससे हमें सर्दी नहीं लगती है। वहीं इसके अलवा छुहारा हमारे ब्लड शुगर, साइटिका, कब्ज जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। आपको बता दे कि छुहारा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी और सी, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम के साथ कई अन्य तत्व पाए जाते हैं।

पढ़ें- कई बीमारियों के लिए लाभकारी है 'वाइट टी', जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

छुहारा खाने के लाभ (Amazing Health Benefits of Chhuhara or Dates in Hindi):

खांसी की समस्या से दिलाए छुटकारा

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को खांसी, जुकाम, छींक की समस्या का सामना करना पड़ता है।  इसके लिए छुहारों को घी में भुन  लें। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें। 

साइटिका की समस्या से दिलाएं छुटकारा

साइटिका की समस्या में पैरों से लेकर कमर दर्द अधिक दर्द की समस्या हो जाती है। कई बार साइटिक में कमर के नीचे का भाग सुन्न भी हो जाता है। ऐसे में आप छुहारा का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही थोड़ी एक्सरसाइज भी करें। 

कब्ज की समस्या को करें छूमंतर

अगर आप अधिकतर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो छुहारा काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए दिन में 2 बार गर्म पानी ते साथ 3 छुहारे का सेवन करें। 

लो ब्लड प्रेशर की समस्या को करें कंट्रोल

अगर आपको हमेशा लो ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो छुहारा आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 4-3 छुहारों को गर्म पानी में धोकर इनकी गुठली निकाल लें। इसके बाद इसमें दूध में उबाल लें। इसके बाद सुबह और शाम इसका सेवन करें। 

डायबिटीज को करें कंट्रोल

छुहारा में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपका  ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप दूध में भिगोकर छुहारा का सेवन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- 

अगर अर्थराइटिस के शिकार हैं तो डाइट को कुछ ऐसा बदलें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।